संदेश

अक्तूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवदुर्गा पूजा में भारतीय संस्कृति के दर्शन

चित्र
नवदुर्गा पूजा में  भारतीय संस्कृति के साक्षात्कार नवरात्रि के पावन पर्व में हर कोई रंगता हुआ नजर आ रहा है। ना सिर्फ आम इंसान बल्कि हमारे जनजाति बंधु भी इस उत्सव को खास रुप से मनाते है। नवरात्रि में सारा वातावरण भक्ति के रंग में रंगता हुआ नजर आ ही जाता है। नवरात्रि के उत्सव के दौरान हर व्यक्ति कई तरह के पूजा पाठों और विधि विधानों का पालन करता है जो उसके जीवन में बहुत बड़ा महत्व रखते है। पर क्या आप जानते है कि नवरात्रि के इस पावन पर्व को मनाने कि वजह आखिर है क्या। नवरात्रि का पावन पर्व हमारी हिन्दू संस्कृति में एक विशेष महत्व रखता है। जो बुराई पर अच्छाई कि विजय समझा जाता है। दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। *अत: दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना गया है। इसमें छ: दिनों को महालय, षष्ठी, महा सप्तमी, महा अष्ठमी, महा नवमी और विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है। यह हमारी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह परम्परा अनुसार चलने वाला पर्व है जो भारतीय संस्कृति में एक विशेष महत्व रखता है। व