कृमि नाशक दिवस पर विशेष, "कृमि कारक कारण लक्षण उपचार"
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष "कृमि रोग कारक लक्षण उपचार" राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 फरवरी को मनाया जाएगा। दिवस के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र व शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों के 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की बालक बालिकाओं को कृमिनाशक नाशक गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी। क्या होते हैं परजीवी या कृमि ये परजीवी कृमि भी कहलाते हैं।इनका संक्रमण हैलिमिंथियासिस जैसा संक्रमण होता है, जो नेमाटोड फायलम के जीवों द्वारा होता है। नीमाटोड परजीवी होते हैं। परजीवी (पैरासाइट्स) वह कीटाणु है जो व्यक्ति में प्रवेश करके बाहर या भीतर (ऊतकों या इंद्रियों से) जुड़ जाती है और सारे पोषक तत्व को चूस लेती है। कुछ परजीवी अर्थात कृमि अंततः कमजोर पड़कर व्यक्ति में बीमारी फैलाते हैं। कृमि (गोल कृमि) लंबे, आवरणहीन और बिना हड्डी वाले होते हैं। इनके बच्चे अंडे या कृमि कोष से डिंभक (लारवल) (सेता हुआ नया कृमि) के रूप में बढ़ते हुए त्वचा, मांसपेशियां, फेफड़ा या आंत (आंत या पाचन मार्ग) के उस ऊतक (टिशू) में कृमि के रूप बढ़ते जाते हैं जिसे वे संक्रमित करते हैं। लक्षण कृमि के लक्षण ...