संदेश

माँ भारती का वीर पुत्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेताजी सुभाषचंद्र बोस

चित्र
विशेष लेख स्रोत: Swadesh -Indore तारीख: 23-Jan-2017 नेताजी से संबंधित फाइलें नहीं हो सकीं सार्वजनिक मे. ज. (डॉ.) जीडी बक्शी भा रतीय स्वतंत्रता संग्राम ने देश को ऐसे अनेक महान नेता दिए जिनके पास व्यापक दृष्टि थी। आज अगर पीछे मुड़कर देखें तो उनमें सबसे बड़ा कद नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नजर आता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि महात्मा गांधी ने ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलनकारी चरित्र दिया था और भारत की व्यापक किसान आबादी को स्वतंत्रता संग्राम से जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। वे गांधी ही थे जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को भारतीय बनाया और उसे भारत के मुख्य शहरों में वकील समाज की अशक्त बहसबाजी के स्तर से ऊपर उठाया। पहले ये वकील ब्रिटिश सरकार के सामने केवल याचिकाएं ही दिया करता था, लेकिन 1919 के जालियांवाला हत्याकांड के बाद तो स्थितियों का कोई स्पष्टीकरण ही नहीं बचा। तब गांधी जी ने अंग्रेजों के साथ असहयोग का लक्ष्य सामने रखकर पूर्ण स्वराज्य और जन आंदोलन की जरूरत को रेखांकित किया। गांधी और बोस में स्वतंत्रता संग्राम की मूल रणनीतिक दिशा तथा उसे प्राप्त करने के साधन और पद्धितियों पर भारी...