सुर्य नमस्कार कर मनाया गणतंत्र दिवस_ वझर प्रा,वि, मगन फल्या ,_

सुर्य नमस्कार कर मनाया गणतंत्र दिवस_ वझर प्रा,वि, मगन फल्या ,_
​सुर्य नमस्कार कर मनाया गणतंत्र दिवस
निवाली निप्र, वझर मगन फल्या प्रा,वि, मे गणतंत्र दिवस की सुबह से ही चहल पहल रही।सभी बच्चे सुरज की पहली किरण के साथ ही उत्साह पुर्वक मैदान मे आ गये। सभी ने पहले फल्ये मे प्रभात फेरी निकाली। रैली मे भारतमाता की जय वंदेमातरम जैसे नारो का उद्गोश किया गया।फिर कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय और गणमान्य अतिथीयो द्वारा झण्डा वंदन कर माँ भारती का पुजन किया गया।सभी ने बडे ही सम्मान के साथ राष्ट्रगान भी किया।इसके बाद सबने सुर्य नमस्कार कर पी,टी,प्रदर्शन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी बडा उत्साह रहा।विशेष रुप से “गीता” की कहानी”परिश्रम का फल” “सरीता” की कहानी “दानी पेड “को सभी द्वारा सराहा गया।
 विद्यालय के शिक्षक श्री चतरसिंह गेहलोत सर की और से पुरुस्कार वितरण करवाया गया।पालको के साथ -साथ श्री जी,एल,गरवाल सर ने भी प्रोत्साहन राशी दी।गांव की तरफ से शोभाराम काका ने सबको गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।अध्क्षीय भाषण श्री मगन काका ने दिया। संचालन श्रीचतरसिंह गेहलोत सर ने किया।
आभार प्रधानपाठक श्री जी एल गरवाल सर ने माना नुक्ति प्रसाद के बाद सबने मिल खीर पुरी का आनंद लिया।अंत मे सब खुशी-खुशी अपने अपने घर को आऐ।इस तरह26जनवरी का यह पावन पर्व सबकी यादों मे बस गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन मे कुछ करना है तो..

प्रात :स्मरणीय मंत्र.

शायरी